टियान यिंग, चीन
घर लौटने के बाद, बहन ने जो सहभागिता की थी, उस पर मैं विचार करती रही, और मैंने मन ही मन सोचा: आज वह छोटी बहन बहुत प्यार करने वाली थी, वह वास्तव में पादरी ने जो कहा था वैसी बिलकुल नहीं थी। साथ ही, वह जो कह रही थी वह सब बाइबल में है। इससे पहले मेरा यह विश्वास आधारहीन था कि "एक बार बचाया जाना हमेशा के लिए बचाया जाना है।" मैंने उन विगत सारे वर्षों के दरम्यान परमेश्वर में विश्वास करने के बारे में सोचा और महसूस किया कि मैं लगातार उन परिस्थितियों में रहती थी जिनमें मैं पाप किया करती थी और फिर अपना दोष स्वीकार कर लेती थी, लेकिन मैं कभी इसे हल नहीं कर सकी थी, और मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत पीड़ा से गुज़री थी। मुझे लगा कि अगर मैं इसी तरह विश्वास करते रहती, तो अंत में मैं परमेश्वर की सराहना प्राप्त नहीं कर सकती थी। बहन की सहभागिता सुनने के बाद, मैं और भी निश्चित हो गई कि यदि प्रभु में विश्वास करने वाले लोग उद्धार प्राप्त करना चाहते हैं और स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करना चाहते हैं, तो उन्हें वास्तव में प्रभु यीशु की वापसी में किए गए कार्य को प्राप्त करना होगा जो मनुष्य का न्याय और शुद्धिकरण करता है। तो फिर, अंत के दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के न्याय का कार्य वास्तव में क्या है? सर्वशक्तिमान परमेश्वर मनुष्य को कैसे शुद्ध करता और बदलता है?...