अद्भुत उद्धार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अद्भुत उद्धार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

2 जून 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने मुझे जिंदगी में दूसरा मौका दिया है

दो साधारण भाई व बहन, बीजिंग
15 अगस्त, 2012
मेरे लिए 21 जुलाई 2012 सबसे अविस्मरणीय दिन था, साथ ही साथ मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण दिन भी।
उस दिन, बीजिंग में फांगशान जिले में भारी बारिश हो रही थी, सबसे भारी बारिश जो हमने इकसठ सालों में वहां देखी थी। शाम 4 बजे के थोड़ी देर बाद, मैं यूं ही नज़र डालने के लिए सड़क की ओर गया और देखा कि सब ओर पानी था। हमारी परिवार की कार पहले ही बह रही थी, लेकिन वह अभी तक बह कर आगे नहीं गई थी तो इसका एकमात्र कारण यह था कि इसके सामने कुछ था जो इसे आगे बहने से रोक रहा था। इस नजारे ने मुझे बहुत चिंतित कर दिया, तो मैंने जल्दी से अपने पति को बुलाया, वह भी एक विश्वासी हैं, लेकिन मैं कितनी ही बार कोशिश की पर मेरी उनसे बात नहीं हो पाई। फिर, परमेश्वर की इच्छा जानने की बजाय, मैं उन्हें बुलाने के लिए जल्दी से घर की ओर जाने लगी।

1 जून 2019

आपदाओं के बीच मैंने परमेश्वर का धार्मिक स्वभाव देखा

ली जिंग, बीजिंग
7 अगस्त, 2017
उस दिन, सुबह से बारिश होना शुरू हो गई थी। मैं एक भाई के घर में सभा में गई थी, इसी दौरान बारिश अधिक से अधिक तेज होती जा रही थी। दोपहर तक यह ऐसे बरसने लगी जैसे सीधे स्वर्ग से ही गिर रही हो। हमारी सभा के खत्म होने के समय तक, बारिश का पानी मेरे भाई के बरामदे में घुस गया था, लेकिन चूंकि मैं अपने परिवार के लिए चिंतित थी, इसलिए मैं अपने घर की ओर जाने के लिए संघर्ष करने लगी। आधे रास्ते तक पहुंचने पर, कुछ लोग खतरे से निकलकर भागते हुए मेरे पास आए और कहा, "क्या तुम भाग नहीं रही हो, क्या तुम अब भी घर जा रही हो?" जब मैं घर पहुंची, तो मेरे बच्चे ने मुझसे कहा, "क्या बाढ़ आपको बहा नहीं ले गई?" तब ही मुझे पता चला कि मेरे दिल में परमेश्वर नहीं था। तभी, मेरी पड़ोसी बहन के पति छत पर चढ़ गए और देखा कि हमारे घर से कुछ ही दूर के कई घर पानी में बह गए थे। जलप्रवाह और भी तीव्र होता जा रहा था, और बहन के पति ने जोर दिया कि वे अपने बच्चे को पहाड़ पर ले जाएँ, लेकिन वह नहीं गई। हम कुछ बहनों ने आपस में यह चर्चा की, कि उस बहन का पति इस प्रकार से बहस कर रहा है जैसे इसमें परमेश्वर की इच्छा शामिल हो; तब ही हम रात गुजारने के लिए पहाड़ के ऊपर स्थित एक आश्रय घर में उसके साथ चले गए। वहां, हमने उन लोगों की बातें सुनी जो उस आपदा से बचकर आए थे कि उस बाढ़ का पानी कितना भयंकर था, और कैसे लोग सभी दिशाओं की ओर चले गए; कुछ लोग छत पर चढ़ गए, कुछ बह गए, कुछ को पेड़ों ने रोक लिया...

31 मई 2019

परमेश्वर ने आपदा से हमारे परिवार की रक्षा की

वैंग लैन, बीजिंग
6 अगस्त, 2012
21 जुलाई 2012 को, साठ वर्षों में सबसे बड़ी बाढ़ ने हमारे गांव को तहस—नहस कर दिया। यह आपदा स्वर्ग से गिरी थी, बाढ़ के पानी में मिट्टी और पत्थर मिश्रित थे एवं इसने पूरे गांव को तबाह कर दिया था। अधिकांश घरों को पानी व कीचड़ के भूस्खलन ने नष्ट कर दिया था।
उस दोपहर पांच बजे के बाद, बारिश बहुत ही भयंकर हो रही थी। हमारे घर के ऊपर से बाढ़ का पानी और बड़े पत्थर बरस रहे थे, और हमारे घर के सामने व पीछे बाढ़ का बहुत पानी था। वे हजारों मुर्गियों के साथ मेरी बेटी के मुर्गियों के दरबे को बहाकर ले गए, वे सुअर के बाड़े को बहाकर ले गए, और सुअरों को भी। पानी हमारे घर से ऊपर बस बहने ही वाला था। हमारे साथ एक 94 साल के बुजुर्ग व दस माह का बच्चा था। हम बेहद डरे हुए थे।

30 मई 2019

परमेश्वर का प्रेम सर्वाधिक यथार्थ है

वेंझोंग बीजिंग शहर
11 अगस्त 2012
21 जुलाई 2012 की रात को हमारे यहाँ एक भयावह बाढ़ आई थी। इस प्रकार की दुर्घटनाएं कभी कभी ही घटित होती है। मैंने इस दुर्घटना के दौरान क्या अनुभव किया और मैंने क्या देखा; उन सभी लोगों को बताना चाहती हूँ जो लोग परमेश्वर के लिए लालायित रहते हैं।
उस दिन मैंने और मेरे पति ने, मेरी बहन के लिए चारागाह को ठीक ठाक किया था। रात में भारी बरसात जारी थी और हम लोग काफी जल्दी सोने चले गए। रात 3 बजकर 45 मिनट पर हमारे जीजाजी ने हमें जगाया और बताया: "वे लोग जलाशय खोलने जा रहे हैं! सब कुछ बाढ़ में विलीन होने वाला है! हमें जल्दी तैयार होना होगा!" यह सुनकर मेरे होश उड़ गए, और परमेश्वर से गुहार लगाने के लिए "हे परमेश्वर, हे परमेश्वर!" कहने के अलावा मेरे पास और कोई शब्द नहीं था।

1. परमेश्वर की इच्छा का अनुसरण करना क्या है? अगर कोई केवल प्रभु के लिए मिशनरी (धर्म-प्रचार सम्बन्धी) काम करता है, तो क्या यह परमेश्वर की इच्छा का पालन करना है?

XVIII. परमेश्वर की इच्छा का अनुसरण क्या है और परमेश्वर में विश्वास की सच्ची गवाही क्या है, इस पर हर किसी को स्पष्ट रूप से सहभागिता करनी चाह...