- आराधना गीत
- पतरस की छवि - विजय का ध्वज
- I
- देह में प्रकट होने वाला वचन परमेश्वर स्वयं है।
- वही है असली सच्चा परमेश्वर हमारी आंखों के सामने।
- कई युगों पहले, अंत के दिनों में, उसने तय किया मेरा जन्म।
- उसने जीता, बचाया, जीवन दिया मुझे।
- परमेश्वर के साथ इस परम प्यार को मज़बूत करता हूं मैं,
- अंत के दिनों में पतरस की छवि दिखाई देती है।
- परमेश्वर की रचनात्मक शक्ति है असीमित,
- अपनी छवि में नए लोग बनाए हैं उसने।
- कुछ भी हो, व्यावहारिक परमेश्वर के पीछे चलने का संकल्प है मेरा।
- जब तक जान नहीं लेता परमेश्वर को, मैं विश्राम न करूंगा।
- उसके लिए पीड़ा सह न पाऊं अगर,
- तो इंसान कहलाने के लायक नहीं मैं।
- शर्मिंदिगी होगी, उसके प्यार को चुका पाऊं न अगर।
- II
- तुम कहते हो और होता है वही,
- तुम देते हो जो आदेश, वो होता है दृढ़।
- तुम्हारे वचन है कई गुना और बिना अंत।
- तुम हमेशा हो नए, कभी पुराने नहीं, कितने हो तुम अद्भुत।
- तुम्हारा काम है ज़बरदस्त शक्तिमान।
- मानव जाति की पापी प्रकृति का किया तुमने न्याय,
- उनमें शैतान के बदसूरत चेहरे को रख दिया है सामने।
- कोई भी तुम्हारे सामने खड़ा हो नहीं सकता।
- मसीह ने दुश्मन ताक़तों को किया है दूर।
- कुछ भी हो, व्यावहारिक परमेश्वर के पीछे चलने का संकल्प है मेरा।
- जब तक जान नहीं लेता परमेश्वर को, मैं विश्राम न करूंगा।
- उसके लिए पीड़ा सह न पाऊं अगर,
- तो इंसान कहलाने के लायक नहीं मैं।
- शर्मिंदिगी होगी, उसके प्यार को चुका पाऊं न अगर।
- III
- मुझमें तुम्हारे काम की महानता की कोई तुलना नहीं।
- तुम्हारी कृपा कभी मापी जा सकती नहीं।
- तुमने बर्दाश्त और माफ़ किया मेरे विद्रोह को,
- तुम दे रहे हो उद्धार कार्य और प्यार में अनंत कृपा।
- अपमानित और शर्मिंदा, छिपने की कोई जगह नहीं।
- गंदगी की मुट्ठी के अलावा कुछ नहीं मैं।
- हांकने के लिए कुछ बचा नहीं मेरे पास।
- मेरा दिल जीत लिया गया, ज़मीन पर गिर गया हूं मैं।
- कुछ भी हो, व्यावहारिक परमेश्वर के पीछे चलने का संकल्प है मेरा।
- जब तक जान नहीं लेता परमेश्वर को, मैं विश्राम न करूंगा।
- उसके लिए पीड़ा सह न पाऊं अगर,
- तो इंसान कहलाने के लायक नहीं मैं।
- शर्मिंदिगी होगी, उसके प्यार को चुका पाऊं न अगर।
- IV
- तुम्हारी पूर्ण सुंदरता की करता हूं मैं सराहना।
- अपनी दरिद्रता, नीचता से नफ़रत है मुझे।
- देखता हूं मैं कि तुम्हारे जीवन की कमी है मुझमें।
- स्वर्ग और पृथ्वी की तरह, हम तुलना नहीं कर सकते।
- तुम्हें जानकर, मैं जीवन खोजना चाहता हूं।
- तुम्हारे वचनों के अनुसार जीकर मैं सच में हूं धन्य।
- जीवन को समझा है मैंने तुम्हारे काम से।
- देखा है मैंने, मैं हूं बहुत दूषित तुम्हारी सेवा करने के लिए।
- मृत्यु तक करूंगा परमेश्वर की आज्ञा का पालन।
- देह और आत्मा देकर करूंगा उसे पूरी तरह से प्यार।
- परमेश्वर का महान काम खिल चुका है पूरी तरह।
- परमेश्वर ने पाई है महिमा।
- पतरस की छवि हुई है प्रकट दोबारा।
- V
- अपने लिए घृणा के कारण मैं कुछ और कह सकता नहीं।
- मानूंगा आज्ञा, दूंगा बलिदान, चुपचाप करूंगा परमेश्वर से प्रेम।
- अब मैं अपना सारा प्यार करता हूं पेश, सब परमेश्वर के लिए,
- उसके लिए एक अच्छा गवाह होकर है ख़ुशी मुझे।
- जीवन के रहस्य हैं खोजने के लायक।
- परमेश्वर से करके प्यार, उसे जानकर, जीवन है नहीं व्यर्थ।
- पतरस की छवि को दो पनपने।
- परमेश्वर की उम्मीदों को न कुचलने का संकल्प लेता हूं मैं।
- मृत्यु तक करूंगा परमेश्वर की आज्ञा का पालन।
- देह और आत्मा देकर करूंगा उसे पूरी तरह से प्यार।
- परमेश्वर का महान काम खिल चुका है पूरी तरह।
- परमेश्वर ने पाई है महिमा।
- पतरस की छवि हुई है प्रकट दोबारा।
- "मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से
- और पढ़ें: सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया - यीशु का दूसरा आगमन - अवतरण
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें