परमेश्वर के नक़्शे-कदम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमेश्वर के नक़्शे-कदम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

26 अग॰ 2019

2. बाइबल के धर्म-शास्त्रीय ज्ञान पर भरोसा करते हुए यदि कोई परमेश्वर पर विश्वास करता है तो इसका क्या अंजाम होगा?

सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया-परमेश्वर की गवाही देते बीस सत्य, परमेश्वर के नक़्शे-कदम, परमेश्वर को जानना
2. बाइबल के धर्म-शास्त्रीय ज्ञान पर भरोसा करते हुए यदि कोई परमेश्वर पर विश्वास करता है तो इसका क्या अंजाम होगा?
संदर्भ के लिए बाइबल के पद:
"ये लोग होठों से तो मेरा आदर करते हैं, पर उनका मन मुझ से दूर रहता है। और ये व्यर्थ मेरी उपासना करते हैं, क्योंकि मनुष्यों की विधियों को धर्मोपदेश करके सिखाते हैं।" (मत्ती 15:8-9)।
"क्योंकि शब्द मारता है, पर आत्मा जिलाता है" (2 कुरिन्थियों 3:6)।
परमेश्वर के प्रासंगिक वचन:
लोग वचनों और सिद्धांतों को जितना अधिक बोलते हैं, वे परमेश्वर से उतना ही दूर भटकते हैं, और वे मनुष्य के सार को जानने में उतना ही अधिक अक्षम हो जाते हैं, और वे उतना ही अधिक परमेश्वर की अवज्ञा करते हैं, और वे परमेश्वर की अपेक्षाओं से उतना ही दूर चले जाते हैं।

30 अप्रैल 2019

प्रभु के लौटने का स्वागत-परमेश्वर पूर्व में प्रकट हुआ है

च्यू ज़ेन, चीन
एक दिन, मेरी बहन ने मुझे फ़ोन किया और कहा कि वह उत्तर से वापस आ गई थी और मुझे बताने के लिए उसके पास कोई महत्वपूर्ण बात थी। उसने मुझे तुरंत आने के लिए कहा। मैं सोच रही थी कि क्या हुआ होगा, और फ़ोन के बाद मैं मेरी बहन के यहाँ जा पहुँची। जैसे ही मैंने प्रवेश किया और देखा कि मेरी बहन एक किताब पढ़ रही थी, मुझे कुछ राहत मिली। मेरी बहन ने देखा कि मैं आ चुकी थी, वह अचानक खड़ी हुई और बोली: "बहन! उत्तर में इस बार मुझे कुछ अच्छी खबर मिली: प्रभु यीशु वापस आ गया है!

25 अक्टू॰ 2017

मार्ग… (3)

मार्ग… (3)

अपने पूरे जीवन में, मैं हमेशा स्वयं को तन और मन से पूरी तरह से, परमेश्वर को समर्पित करने के लिए तैयार हूँ। इस तरह, मेरे अंतःकरण पर कोई दोष नहीं है और मैं थोड़ी शांति प्राप्त कर सकता हूँ। एक व्यक्ति जो जीवन की खोज करता है, उसे सबसे पहले अपना हृदय पूरी तरह से परमेश्वर को समर्पित कर देना चाहिए। यह एक पूर्व शर्त है। मैं अपने भाइयों और बहनों से चाहूँगा कि वे मेरे साथ परमेश्वर से प्रार्थना करें: “हे परमेश्वर! स्वर्ग में तेरा पवित्रात्मा धरती पर लोगों को अनुग्रह प्रदान करे, ताकि मेरा हृदय पूरी तरह से तेरी ओर मुड़ सके, कि मेरा आत्मा तेरे द्वारा प्रेरित हो सके, और मैं अपने हृदय और अपने आत्मा में तेरी मनोरमता को देख सकूँ, ताकि जो लोग पृथ्वी पर हैं वे तेरी सुंदरता को देख कर धन्य हो सकें। परमेश्वर! तेरा पवित्रात्मा एक बार फिर हमारी आत्माओं को प्रेरित करे ताकि हमारा प्यार चिरस्थायी हो और कभी भी परिवर्तित न हो!” परमेश्वर सबसे पहले हमारे हृदय की परीक्षा लेता है, और जब हम अपना हृदय उसमें उँड़ेल देते हो, तब वह हमारी आत्मा को प्रेरित करना शुरू करता है। केवल पवित्रात्मा में ही कोई परमेश्वर की मनोरमता, सर्वोच्चता, और महानता को देख सकता है। यह मानवजाति में पवित्र आत्मा का मार्ग है। क्या तुम्हारा जीवन इस तरह का है? क्या तुमने पवित्र आत्मा के जीवन का अनुभव किया है? क्या तुम्हारी आत्मा परमेश्वर द्वारा प्रेरित की गई है? क्या तुमने देखा है कि पवित्र आत्मा लोगों में किस प्रकार कार्य करता है? क्या तुमने अपना हृदय पूरी तरह से परमेश्वर को समर्पित कर दिया है? जब तुम अपना हृदय पूरी तरह से परमेश्वर को समर्पित कर देते हो, तो तुम सीधे पवित्र आत्मा के जीवन का अनुभव करने में सक्षम हो जाते हो, और उसका कार्य निरंतर तुम्हारे लिए प्रकट हो सकता है। तब तुम एक ऐसे व्यक्ति बन सकते हो जिसे पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाता है।

1. परमेश्वर की इच्छा का अनुसरण करना क्या है? अगर कोई केवल प्रभु के लिए मिशनरी (धर्म-प्रचार सम्बन्धी) काम करता है, तो क्या यह परमेश्वर की इच्छा का पालन करना है?

XVIII. परमेश्वर की इच्छा का अनुसरण क्या है और परमेश्वर में विश्वास की सच्ची गवाही क्या है, इस पर हर किसी को स्पष्ट रूप से सहभागिता करनी चाह...