3 जुल॰ 2018

Second Coming of Jesus Christ | Hindi Gospel Movie Trailer "मायाजाल को तोड़ दो"

Second Coming of Jesus Christ | Hindi Gospel Movie Trailer "मायाजाल को तोड़ दो"

फू जिंहुआ चीन के एक गृह कलीसिया की एक वरिष्ठ सदस्य थी। अनेक ईसाईयों के समान, उसने उत्साहपूर्वक स्वयं को परमेश्वर को समर्पित कर दिया था, और उसके लिए उसने कड़ी मेहनत की थी। वह विशेष रूप से आत्मविश्वास से भरपूर थी, और स्वयं को ऐसे व्यक्ति के रूप में समझती थी जो वास्तव में प्रभु से प्रेम करता था। अनेक वर्षों तक प्रभु का अनुसरण करने के उपरांत, वह सम्‍पूर्ण हृदय से मानने लगी थी कि बाइबल परमेश्वर से प्रेरित है और बाइबल में वर्णित सभी वचन परमेश्वर के वचन हैं। इसलिए, अपने मन में, वो बाइबल में विश्वास करने को प्रभु में विश्वास करना समझती थी। उसने सोचा कि जो लोग बाइबल द्वारा बताये गये मार्ग से विमुख हो चुके हैं, उन्हें प्रभु का अनुयायी नहीं कहा जा सकता था। वह यह भी मानती थी कि जब प्रभु बादलों के साथ उतरेंगे, तब स्वर्ग के राज्य में स्‍वर्गाराहित होने के लिए उसे सिर्फ बाइबल पर अवलंबित रहना चाहिए। इसलिए जब लोगों के एक समूह ने अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्यों के बारे में गवाही देना शुरू किया, तब फू जिंहुआ धार्मिक पादरियों और एल्‍डर्स (गुरूजनों) की गलत धारणाओं में विश्वास रखती थी, और इससे अधिक उसने कभी भी इन बातों की जांच करने का प्रयास नहीं किया। एक दिन, फू जिंहुआ कलीसिया के एक साथी सदस्य, बहन ही से मिलने गयी । बहन ही ने अपनी स्‍वयं की उलझन के बारे में उससे बात की: "प्रभु की वापसी के बारे में सभी भविष्यवाणियां मूल रूप से पूरी हुईं हैं, और प्रभु का पुनरागमन हो चुका होना चाहिए। तो फिर हमने प्रभु को अभी तक बादलों से उतरते हुए क्यों नहीं देखा?" उसके सह-कार्यकर्ता फेंग जियान्जी ने भी उल्लेख किया: चार रक्तिम चंद्रग्रहण दिखाई दिये हैं, जिसका मतलब है कि हम पर जल्द ही महान आपदाएं आने वाली है। भविष्यवक्‍ताओं की पुस्तकों की भविष्यत्‍कथनों और प्रकाशितवाक्‍य की पुस्तक के अनुसार, महान आपदाओं से पहले फिलाडेल्फिया के कलीसिया को स्‍वर्गारोहित किया जाएगा, और आपदाओं से पहले, विजेता लोगों का समूह पूर्ण करने के लिए परमेश्वर अपनी आत्मा से अपने दासों और दासियों का पोषण करेंगे। अगर हम आपदाओं से पहले स्‍वर्गारोहित नहीं होंगे, तो इन महान आपदाओं में हमारे मारे जाने की संभावना सबसे अधिक होगी। लेकिन अब, "चमकती पूर्वी बिजली" ने यह गवाही दी है कि प्रभु यीशु का पुनरागमन पहले ही हो चुका है, उन्‍होंने सच्चाई को व्यक्त किया है, और विजेता लोगों का एक समूह पूर्ण किया है। क्या इससे बाइबल की भविष्यवाणियां पूरी होती हैं ? क्या चमकती पूर्वी बिजली प्रभु और उनके कार्यों की अभिव्यक्ति है? अपने सह कार्यकर्ताओं को सुनने के बाद, फू जिंहुआ गहरी सोच में डूब गई और इन मामलों पर पुनर्विचार करने लगी...

चमकती पूर्वी बिजली, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया का सृजन सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रकट होने और उनका काम, परमेश्वर यीशु के दूसरे आगमन, अंतिम दिनों के मसीह की वजह से किया गया था। यह उन सभी लोगों से बना है जो अंतिम दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार करते हैं और उसके वचनों के द्वारा जीते और बचाए जाते हैं। यह पूरी तरह से सर्वशक्तिमान परमेश्वर द्वारा व्यक्तिगत रूप से स्थापित किया गया था और चरवाहे के रूप में उन्हीं के द्वारा नेतृत्व किया जाता है। इसे निश्चित रूप से किसी मानव द्वारा नहीं बनाया गया था। मसीह ही सत्य, मार्ग और जीवन है। परमेश्वर की भेड़ परमेश्वर की आवाज़ सुनती है। जब तक आप सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़ते हैं, आप देखेंगे कि परमेश्वर प्रकट हो गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

1. परमेश्वर की इच्छा का अनुसरण करना क्या है? अगर कोई केवल प्रभु के लिए मिशनरी (धर्म-प्रचार सम्बन्धी) काम करता है, तो क्या यह परमेश्वर की इच्छा का पालन करना है?

XVIII. परमेश्वर की इच्छा का अनुसरण क्या है और परमेश्वर में विश्वास की सच्ची गवाही क्या है, इस पर हर किसी को स्पष्ट रूप से सहभागिता करनी चाह...